Showing posts with label gazal. Show all posts
Showing posts with label gazal. Show all posts

शफ़क़त




मशक्कत से भरी दुनिया, ये दुनिया छोड़ दूंगा में
तेरे अनवार से रौशन वो लम्हे याद आते  है ..!!

हसद से दिल ये पुर मेरा, मुझे बर्बाद कर देगा
मुझे रौशन जहाँ के वो, ठिकाने याद आते है..!!

मेरा दिल ये रौशन था, तेरी शफ़क़त ने घेरा जब
मुझे अख़लाक़ के जलवे तुम्हारे याद आते है..!!


Read More...

चलने को तैयार होना चाहिए

पलकों में थोड़ी हया, यार होना चाहिए !!
इश्क़-ए-हक़ीक़ी से हमें, दो-चार होना चाहिए!

चेहरा बदलकर जी रहे है, लोग ज़ुल्मत में यहाँ!
खोल आँखे दिल की अब, बेदार होना चाहिए !!

हसरतें और ख्व़ाब मेरे आसुओं में गुम हुवे !!
अब हमें दुनिया से फिर, बेज़ार होना चाहिए!

बज़्म-ए-दुनिया है हक़ीर, इस से नाता तोड़ ले !!
दोस्तों फानी है ये,चलने को तैयार होना चाहिए!

एम साजिद 
 
 

Read More...
 
Copyright (c) 2010. The Straight Path All Rights Reserved.